प्रकाशित: 6 Aug 2026, 10:53 AMअपडेट: 6 Aug 2026, 10:53 AMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
15 views

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का दुनिया के 60 प्रतिशत तेल पर कंट्रोल है, जिसमें वेनेजुएला के रिसोर्स को भी अमेरिकी क्षमता का हिस्सा माना गया है।
लास वेगास में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए श्री ट्रंप ने कहा, हमारे पास दुनिया के किसी भी देश की तुलना में ज़्यादा तेल और गैस है। अब इसमें वेनेजुएला को भी जोड़ लें। इसे जोडऩे पर, वेनेजुएला सहित हमारे पास दुनिया का 60 प्रतिशत तेल और गैस है।
अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला में एक बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया, जिसके दौरान निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क ले जाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन पर नार्को-टेररिज्म (नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा आतंकवाद) में शामिल होने के आरोपों के लिए मुकदमा चलाया जाएगा। मादुरो और फ्लोरेस ने न्यूयॉर्क की अदालत में आरोपों से इनकार किया।

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद, वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने अस्थायी रूप से राष्ट्रपति पद का कार्यभार उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज को सौंप दिया। उनके कार्यकाल के दौरान, अमेरिकी और वेनेजुएला के अधिकारियों ने एक नए द्विपक्षीय एजेंडे पर बातचीत शुरू की है, जिसमें ड्रग तस्करी से निपटने में सहयोग, वेनेजुएला के फंड की रिहाई, दक्षिण अमेरिकी देश के तेल की बिक्री, माइनिंग एक्सप्लोरेशन और राजनयिक बातचीत को फिर से शुरू करना शामिल है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 जनवरी को शेवरॉन, एक्सॉन, शेल और कोनोकोफिलिप्स जैसी बड़ी तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक के दौरान, उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में कम से कम 100 अरब डॉलर का निवेश करने की आवश्यकता होगी।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!