\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
Homeindiaनेपाल बाढ़: भारतीय दूतावास ने आपातकालीन नम्बर जारी किये

नेपाल बाढ़: भारतीय दूतावास ने आपातकालीन नम्बर जारी किये

प्रकाशित: 26 Aug 2026, 8:23 PMअपडेट: 26 Aug 2026, 8:23 PMपढ़ने का समय: 1 मिनट
शेयर करेंFacebookX
35 views

नयी दिल्ली। नेपाल में भारतीय दूतावास ने वहां अचानक आयी बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता और उनके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आपातकालीन नंबर जारी किये हैं। दूतावास ने कहा है कि बाढ के कारण फंसे भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी के लिए 977 985 131 6807 और 977 970 910 7500 नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है। इन दोनों नम्बरों पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।इस बीच दूतावास अचानक आयी बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के शीघ्र बचाव और राहत के लिए नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। नेपाल सरकार के समन्वय में बचाव और राहत प्रयासों को लगातार मजबूत किया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बात कर हर संभव मानवीय सहायता का आश्वासन दिया है।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां