\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeUSAनेपाल बाढ़ पर ट्रंप बोले- अमेरिका हर संभव मदद के लिए तैयार,...

नेपाल बाढ़ पर ट्रंप बोले- अमेरिका हर संभव मदद के लिए तैयार, 90 अमेरिकी नागरिकों का अभी पता नहीं

प्रकाशित: 28 Aug 2026, 7:02 PMअपडेट: 28 Aug 2026, 7:02 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
25 views

वॉशिंगटन/काठमांडू। नेपाल में आई भीषण फ्लैश बाढ़ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने नेपाल के नेतृत्व से संपर्क किया है और जरूरत की हर संभव सहायता देने की पेशकश की है। ट्रंप ने आपदा से हुई तबाही को बेहद भयावह बताते हुए कहा कि मजबूत और अच्छी तरह से बनी इमारतें भी बाढ़ के पानी और मलबे में इस तरह बह गईं, जैसे वे टूथपिक्स हों।
ट्रंप ने कहा कि नेपाल के साथ अमेरिका के बहुत अच्छे संबंध हैं और इस मुश्किल घड़ी में अमेरिका नेपाल के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने नेपाली नेतृत्व से बातचीत की है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि नेपाल को जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी, अमेरिका उसे उपलब्ध कराने की कोशिश करेगा।
ट्रंप ने गुरुवार को प्रभावित इलाके में मौजूद अमेरिकी नागरिकों की संख्या करीब 50 से 60 बताई थी। उन्होंने कहा था कि उस समय सभी अमेरिकी नागरिकों की पूरी सूची उपलब्ध नहीं थी और उम्मीद है कि वे सुरक्षित होंगे। बाद में अमेरिकी अधिकारियों ने करीब 90 अमेरिकी नागरिकों के अभी तक संपर्क में नहीं आने की जानकारी दी।
नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। फ्लैश बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में सडक़ें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है। राहत और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने तथा जरूरी सहायता पहुंचाने में जुटे हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग ने नेपाल के राहत एवं बचाव प्रयासों के लिए 5 लाख डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा अमेरिका की ओर से एक आपदा प्रतिक्रिया सलाहकार भी भेजा गया है, जो स्थानीय अधिकारियों और राहत एजेंसियों के साथ समन्वय में मदद करेगा।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी अमेरिकी नागरिक की मौत की पुष्टि नहीं हुई है और कुछ अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। अधिकारियों की ओर से लापता अथवा संपर्क से बाहर अमेरिकी नागरिकों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां