\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
HomeWorldट्रम्प-शी मुलाकात और सउदी पर हौती हमले से वैश्विक हलचल

ट्रम्प-शी मुलाकात और सउदी पर हौती हमले से वैश्विक हलचल

प्रकाशित: 25 Sep 2026, 12:17 AMअपडेट: 25 Sep 2026, 12:24 AMपढ़ने का समय: 4 मिनट
शेयर करेंFacebookX
136 views

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति ने गुरुवार सुबह ज्वाइंट बेस एंड्रयू पर चीन के राष्ट्रपति का विमान उतरने पर रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने समकक्ष शी जिनपिंग की अगवानी करने के लिए पहुंचे थे और यह दुर्लभ अवसर था। अमेरिकी राष्ट्रपति अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचकर नये प्रोटोकॉल का सृजन किया। व्हाइट हाउस में पहुंचने पर शी का भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने मार्च पास्ट की भी सलामी ली। चीनी राष्ट्रपति 11 सालों बाद व्हाइट हाउस पहुंचे हैं। 2015 में शी ने बराक ओबामा से मुलाकात की थी।

राष्ट्रपति शी मेरे प्यारे मित्र : ट्रंप
वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के उपरांत कहा, शी मेरे प्यारे मित्र हैं। वहीं शी का कहना था कि दोनों देशों को रेस करनी चाहिये न कि रेसलिंग। एआई और अन्य मामलों में उनका कहना था।

मोदी लगातार दूसरे साल अमेरिका नहीं गये
नई दिल्ली। भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार दूसरे साल अमेरिका की यात्रा पर नहीं गये हैं। 22 से 28 सितंबर 2026 तक यूएन का वार्षिक सेक्शन सत्र चल रहा है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए लगभग सभी विदेशी नेता पहुंंच रहे हैं। मोदी के स्थान पर विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। इससे पहले यूक्रेन के ब्लादीमिर जेलेंस्की, फ्रांस के इमैनुअल मैक्रां, ईरान के राष्ट्रपति सहित कई विदेशी सत्र को संबोधित कर चुके हैं। शुरुआत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की थी।

कॉकचरोच जनता पार्टी फिर से सक्रिय
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने चेतावनी दी है कि 48 घंटों के भीतर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। अगर ऐसा नहीं होता है तो भारत में आंदोलन को आरंभ किया जायेगा। वहीं कांग्रेस ने सभी राज्यों में चुनाव अधिकारियों के कार्यालय समक्ष आंदोलन का एलान किया है और यह प्रदर्शन शुक्रवार 25 सितंबर को होगा। सीजेपी का आरोप है कि देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं के वोट एसआईआर के नाम पर मोदी-शाह विरोधी को चिन्हित कर काट दिया गया।

सउदी पर हौती विद्रोहियों ने मिसाइल से हमला किया
रियाद। सउदी अरब पर हौती विद्रोहियों ने मिसाइल से हमला किया। इससे सउदी की तेल प्रणाली को नुकसान पहुंचने की खबर है और कच्चे तेल के दाम 106 डॉलर प्रति बैरल हो गये हैं। हमलों के उपरांत लगभग 3 प्रतिशत दाम बढ़ोतरी को दर्ज किये जाने की जानकारी संवाद सेवा रॉयटर ने दी है। दूसरी ओर भारत के ट्रेडिंग कारोबार को गुरुवार को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा। 12 सौ से ज्यादा प्वाइंट शेयर बाजार बीएसई गिर गया।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर का असर काम कर रहा है!
इंडियन एक्सप्रेस ने भारत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी। समाचार पत्र का आरोप है कि तीन सदस्यीय आयोग में दो अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को नजरांदाज किया गया। एसआईआर को लेकर मतभेद सामने आये थे। इंडियन एक्सप्रेस समाचार पत्र की रिपोर्ट का असर धीरे-धीरे सरकार के अन्य निर्णयों पर भी दिखाई देने लगा है।

इजरायल के प्रधानमंत्री के संबोधन पर बायकॉट
न्यूयार्क। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू का यूएन को संबोधन आरंभ करने से पहले ही विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने बायकॉट कर दिया। प्रधानमंत्री नेतनयाहू का कहना था कि इजरायल 7 मोर्चों पर लड़ रहा है। उन्होंने न्यूयार्क मेयर ममदानी की भी आलोचना की। ममदानी ने नेतनयाहू को युद्धापराधी करार दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां