\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeWorldसांध्यदीप.वल्र्ड का अर्थ—दुनिया की प्रमुख खबरें आपकी जेब में

सांध्यदीप.वल्र्ड का अर्थ—दुनिया की प्रमुख खबरें आपकी जेब में

प्रकाशित: 25 Aug 2026, 3:58 PMअपडेट: 25 Aug 2026, 3:59 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
64 views

श्रीगंगानगर। www.sandhyadeep.world ने अल्प समय में ही समाचार जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। वेबसाइट पर प्रतिदिन हजारों विजिटर्स पहुंचकर देश-दुनिया, प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों से स्वयं को अपडेट कर रहे हैं। वेबसाइट का उद्देश्य पाठकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय समाचारों के साथ जरूरी दैनिक जानकारियां उपलब्ध कराना है।

सांध्यदीप के सम्पादक सतीश बेरी ने बताया कि पाठकों को ताजा खबरों से सीधे जोड़ने के लिए वेबसाइट पर नोटिफिकेशन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पाठकों को वेबसाइट पर दिए गए बेल आइकन को दबाकर नोटिफिकेशन की सुविधा सक्रिय करनी होगी। इसके बाद महत्वपूर्ण और ताजा खबरों की जानकारी सीधे मोबाइल तक पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि पाठक किसी बड़ी खबर से अनजान न रहें और जरूरी अपडेट समय पर प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि सांध्यदीप.वल्र्ड पर समाचारों के साथ स्थानीय मौसम की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा भारतीय शेयर बाजार और अमेरिकी शेयर बाजार पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। बाजार के ओपनिंग और क्लोजिंग अपडेट के साथ कारोबार के दौरान होने वाले उतार-चढ़ाव और ट्रेडिंग समाप्त होने के बाद बाजार की स्थिति की जानकारी भी पाठकों को उपलब्ध कराई जाएगी।

सांध्यदीप पर भारतीय रुपये की अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत की जानकारी भी एक क्लिक पर प्राप्त की जा सकती है। इससे पाठकों को समाचार पढ़ने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था, मुद्रा बाजार और शेयर बाजार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी एक ही स्थान पर मिल सकेगी।

सम्पादक सतीश बेरी ने कहा कि सांध्यदीप.वल्र्ड को केवल समाचार वेबसाइट तक सीमित रखने के बजाय पाठकों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां