\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeWorldइस्लामाबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग, 14 नवजात शिशुओं की मौत

इस्लामाबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग, 14 नवजात शिशुओं की मौत

प्रकाशित: 26 Aug 2026, 1:29 PMअपडेट: 26 Aug 2026, 1:29 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
29 views

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य वार्ड में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 14 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। रॉयटर्स के अनुसार आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित वार्ड में सुबह करीब 7 बजे लगी थी।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक आग लगने के समय वार्ड में 15 नवजात शिशु मौजूद थे और एक बच्चे को डॉक्टर ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस्लामाबाद प्रशासन के अनुसार आग पर जल्द काबू पा लिया गया और प्रभावित बच्चों को आईसीयू में ले जाने की कोशिश की गई। शुरुआती जानकारी में आग का कारण एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। रिपोर्टों के अनुसार घटनास्थल पर छह दमकल वाहनों और चार एंबुलेंस की मदद ली गई। वार्ड में मरम्मत और नवीनीकरण का काम भी चल रहा था, जिसको लेकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की बात कही। प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है। नवजात बच्चों की मौत के बाद पीडि़त परिवारों में भारी आक्रोश और गम का माहौल है तथा अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां