\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
Home Crime बाल सुधार गृह के गार्ड की हत्या : परिजनों ने सरकारी नौकरी...

बाल सुधार गृह के गार्ड की हत्या : परिजनों ने सरकारी नौकरी की रखी मांग

0
90
प्रकाशित: 6 Aug 2026, 11:08 AMअपडेट: 6 Aug 2026, 11:11 AMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
16 views

श्रीगंगानगर। बाल सुधार गृह में बुधवार शाम हत्या कर दिये गये साहबराम के शव का पोस्टमार्टम दोपहर को समाचार लिखे जाने के समय नहीं हो पाया था। परिजनों ने सरकारी नौकरी और एक करोड़ का मुआवजा की मांग रखी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम बाल सुधार गृह के तीन बाल अपचारियों ने एक राय होकर गार्ड साहबराम की सिर पर गहरी चोट मारकर हत्या कर दी थी। इनमें दो हत्या और एक एनडीपीएस एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया था।
पुलिस ने रात को शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। गुरुवार सुबह परिजनों और अन्य जन ने पोस्टमार्टम करवाने से पहले अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष रख दी। इन मांगों में गार्ड के एक वारिस को सरकारी नौकरी दिये जाने तथा 1 करोड़ का मुआवजा की मांग के साथ-साथ उस वक्त मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किये जाने की भी मांग की गयी।
आरोप है कि गार्ड पूर्व में भी नशा बाल सुधार गृह में आने की शिकायत प्रशासन स्तर पर पहुंचा चुका था किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई।
दूसरी ओर सीओ सिटी विष्णु खत्री ने बताया कि तीन बाल अपचारी जिनके नाम सार्वजनिक नहीं किये जा सकते, को प्रोडक्शन वारंट पर आज हिरासत में लिया जायेगा और उसके बाद हत्या के कारणों बारे जानकारी सामने आ सकेगी।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!
SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां