\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
HomeWorldबांग्लादेश में समझौतों की समीक्षा की खबरों पर भारत की प्रतिक्रिया, कहा...

बांग्लादेश में समझौतों की समीक्षा की खबरों पर भारत की प्रतिक्रिया, कहा आधिकारिक जानकारी नहीं

प्रकाशित: 18 Sep 2026, 7:46 PMअपडेट: 18 Sep 2026, 7:46 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
144 views

भारत ने बंगलादेश की बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की भारत के साथ पूर्ववर्ती सरकार के समय किये गये समझौतों की समीक्षा करने की रिपोर्टों पर सधी हुई प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि अभी उसे आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है और भारत अपने हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को इन रिपोर्टों के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि इस तरह की रिपोर्ट आई हैं कि बंगलादेश में बीएनपी सरकार ने पूर्व सरकार के कार्यकाल में भारत के साथ किये गये सौ से अधिक समझौतों की समीक्षा करने की बात कही है।

प्रवक्ता ने कहा, ” हमने भी इस मामले में कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं लेकिन हमें आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। भारत अपने हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगा। ” उल्लेखनीय है कि रिपोर्टों में कहा गया है कि बीएनपी सरकार राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए चटगांव और मोंगला बंदरगाहों के इस्तेमाल, कनेक्टिविटी, व्यापार और बुनियादी ढांचे से जुड़े समझौतों की समीक्षा करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां