\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeSri Ganganagarरक्षाबंधन पर पुलिस ने आयोजित किया ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम

रक्षाबंधन पर पुलिस ने आयोजित किया ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम

प्रकाशित: 27 Aug 2026, 11:32 AMअपडेट: 27 Aug 2026, 11:36 AMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
92 views

श्रीगंगानगर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास एवं आत्मीयता स्थापित करने तथा महिलाओं और बालिकाओं में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, श्रीगंगानगर में ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा तथा पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सहायता एवं सुरक्षा सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध एवं अन्वेषण सेल रघुवीर प्रसाद शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक वृत्त शहर विष्णु खत्री, पुलिस उप अधीक्षक यातायात अरविंद बैरड़ सहित कोतवाली, जवाहर नगर, सदर और महिला थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और आमजन को पुलिस से सहज रूप से जुडऩे का संदेश दिया गया।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां