\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeSri Ganganagarश्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव: 65 वार्डों के परिणाम जारी, भाजपा, कांग्रेस और...

श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव: 65 वार्डों के परिणाम जारी, भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय जीते

प्रकाशित: 14 Sep 2026, 8:22 AMअपडेट: 14 Sep 2026, 8:22 AMपढ़ने का समय: 3 मिनट
शेयर करेंFacebookX
160 views

श्रीगंगानगर। नगर परिषद चुनाव के सामने आए वार्डवार परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। 65 वार्डों के उपलब्ध परिणामों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में जीत दर्ज की है, जबकि कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी मारी है।

वार्ड 1 में अनूप सिंह बाजवा कांग्रेस, वार्ड 2 में संगीता देवी भाजपा, वार्ड 3 में महेंद्र जांगिड़ भाजपा, वार्ड 4 में कर्मजीत कौर कांग्रेस और वार्ड 5 में संजय शर्मा भाजपा विजयी रहे। वार्ड 6 में सुशील चावला कांग्रेस तथा वार्ड 7 में रामा देवी कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

वार्ड 8 में नमिता सेठी निर्दलीय, वार्ड 9 में निर्वेन्द्र बराड़ भाजपा, वार्ड 10 में अमनप्रीत सिंह भाजपा और वार्ड 11 में दिलीप लावा निर्दलीय विजयी रहे। वार्ड 12 में किशन गोपाल (बंटी) भाजपा और वार्ड 13 में राजविन्दर कौर भाजपा ने जीत हासिल की।

वार्ड 14 में जगदीश घोड़ेला निर्दलीय, वार्ड 15 में कृष्ण लाल कांग्रेस और वार्ड 16 में शांति मिड्ढा निर्दलीय विजयी रहीं। वार्ड 17 में भगवान सहाय महेन्द्रा भाजपा, वार्ड 18 में रेनू मैथिया भाजपा और वार्ड 19 में सावित्री बागड़ी निर्दलीय विजयी रहीं। वार्ड 20 में शीला देवी भाजपा ने जीत दर्ज की।

वार्ड 21 से भरत पल मैय्यर भाजपा, वार्ड 22 से हरविन्दर सिंह भाजपा और वार्ड 23 से सन्नी नागपाल भाजपा विजयी रहे। वार्ड 24 में सुशील वर्मा निर्दलीय तथा वार्ड 25 में अमनप्रीत निर्दलीय ने जीत हासिल की। वार्ड 26 में कमल कुमार भाजपा और वार्ड 27 में रवीना नारंग भाजपा विजयी रहीं।

वार्ड 28 में रोहताश कांग्रेस, वार्ड 29 में रितु धवन निर्दलीय और वार्ड 30 में जीवन प्रीत सिंह भाजपा विजयी रहे। वार्ड 31 में मोनू बजाज निर्दलीय, वार्ड 32 में सरोज भाजपा तथा वार्ड 33 में सचिन कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

वार्ड 34 में सुमन निम्बा निर्दलीय, वार्ड 35 में राकेश कुमार पेन्सिया भाजपा और वार्ड 36 में हेमराज निर्दलीय विजयी रहे। वार्ड 37 में सुमन गेदर निर्दलीय, वार्ड 38 में परमजीत कौर निर्दलीय और वार्ड 39 में पुष्पा देवी निर्दलीय विजयी रहीं।

वार्ड 40 में दयाराम कुलचानिया निर्दलीय, वार्ड 41 में प्रियंक भाटी भाजपा, वार्ड 42 में अनीता झिंझा भाजपा और वार्ड 43 में गौरव मित्तल भाजपा ने जीत दर्ज की।

वार्ड 44 में भारत भूषण कांग्रेस, वार्ड 45 में आकाश उपवेजा भाजपा और वार्ड 46 में विक्रम राठौड़ निर्दलीय विजयी रहे। वार्ड 47 में अमनदीप कौर भाजपा, वार्ड 48 में राम रतन कांग्रेस तथा वार्ड 49 में इंद्रजीत निर्दलीय विजयी रहे।

वार्ड 50 में दिनेश कुमार भाजपा, वार्ड 51 में राधा कांग्रेस और वार्ड 52 में कमला बिश्नोई कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वार्ड 53 में नवाब खान निर्दलीय तथा वार्ड 54 में अमरजीत गिल भाजपा विजयी रहे।

वार्ड 55 में संजय मूंदड़ा भाजपा, वार्ड 56 में गगनदीप कौर कांग्रेस और वार्ड 57 में शिल्पा पाहुजा भाजपा विजयी रहीं। वार्ड 58 में अजय दावड़ा भाजपा, वार्ड 59 में अनमोल भाजपा और वार्ड 60 में सुनीता देवी इन्दोरा कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

वार्ड 61 में बलवंत चौधरी भाजपा, वार्ड 62 में किरण देवी कांग्रेस, वार्ड 63 में आकाश इन्दोरा कांग्रेस और वार्ड 64 में सुनीता देवी कांग्रेस विजयी रहीं। वार्ड 65 में चंचल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विजयी रहीं।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां