\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
Home india एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही उड़ान में टर्बुलेंस के...

एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही उड़ान में टर्बुलेंस के कारण 12 लोग घायल

0
88
प्रकाशित: 4 Aug 2026, 7:21 PMअपडेट: 4 Aug 2026, 7:21 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
16 views

नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही उड़ान को मंगलवार को हवा में टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा जिससे विमान में सवार 12 लोग घायल हो गये।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उड़ान संख्या एआई2379 को मंगलवार को फुकेट से दिल्ली आते समय हवा में हल्के टर्बुलेंस (हवा में लगने वाले झटके) का सामना करना पड़ा जिससे विमान अचानक हवा में कुछ नीचे आ गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना लैंडिंग से पहले उस समय हुई जब विमान लैंडिंग के लिए नीचे आ रहा था। टर्बुलेंस के कारण विमान क्षणभर के लिए अनियंत्रित होकर नीचे आ गया। घटना में 10 यात्री और दो केबिन क्रू घायल हो गये हैं। विमान की पूर्वाह्न 11.07 बजे दिल्ली में लैंडिंग हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिग हुई। किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आयी है। यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है।

बयान में “कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को हल्की चोटें” आने की बात कही गयी है और बताया गया है कि उन्हें हवाई अड्डे पर ही चिकित्सा सुविधा केंद्र ले जाया गया है।

हवा के घनत्व में अचानक परिवर्तन के कारण कभी-कभी विमानों को एक घनत्व वाले वायु-क्षेत्र से दूसरे घनत्व वाले वायु-क्षेत्र में प्रवेश करते समय टर्बुलेंस का समाना करना पड़ता है।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!
SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां