18 views
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर बाल सुधार गृह के वार्डन की हत्या कर दी गयी। आरोप सुधार गृह के तीन बालकों पर ही लगा है। सीसी कैमरों की फुटेज को देखा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि पुरानी आबादी थाना इलाके में स्थित बाल सुधार गृह के वार्डन साहबराम की हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि बाल सुधार गृह में 24 बच्चे थे, इसमें से तीन बच्चों ने इस अपराध को अंजाम दिया।
साहबराम सेना से रिटायर्ड कर्मचारी था। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीसी कैमरों को चैक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात करीबन 7.30 बजे हुई और इसकी सूचना तत्काल मिल गयी।
तीनों बाल अपचारियों ने साहबराम से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस टीमें सीसी कैमरों की फुटेज को चैक कर रही हैं। वारदात किस कारण से हुई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पायी है।
📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।








