मुंबई। फिल्म ‘नायक’ की रिलीज को 25 साल पूरे होने पर अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म और अपने किरदार शिवाजी राव को याद किया। उन्होंने कहा कि इस किरदार ने उन्हें सिर्फ एक आम आदमी के मुख्यमंत्री बनने की कहानी की वजह से आकर्षित नहीं किया, बल्कि इसलिए प्रभावित किया कि सत्ता हासिल करने के बाद शिवाजी राव ने उसका इस्तेमाल आम लोगों के लिए बदलाव लाने में किया।
अनिल कपूर ने कहा कि ऐसे उद्देश्यपूर्ण किरदार को पर्दे पर निभाना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने माना कि शायद यही वजह है कि 25 साल बाद भी ‘नायक’ लोगों के बीच अपनी प्रासंगिकता बनाए हुए है।
25 years of Nayak.
What drew me to Shivaji Rao was never just the journey from a common man to the Chief Minister. It was what he chose to do once he got there, to use the power he had to make a difference to the people.
To portray a role with that kind of purpose was a… pic.twitter.com/0kXVFbP9Qr
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) September 7, 2026
उन्होंने कहा कि देश के प्रति प्रेम और उसके लोगों के लिए बेहतर करने की इच्छा कभी अप्रासंगिक नहीं होगी। अनिल कपूर ने फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व जताते हुए कहा कि ‘नायक’ जैसी कहानी से जुड़ना उनके लिए हमेशा खास रहेगा।
2001 में रिलीज हुई ‘नायक’ में अनिल कपूर ने टीवी पत्रकार शिवाजी राव गायकवाड़ की भूमिका निभाई थी, जिसे एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। फिल्म में भ्रष्टाचार, राजनीतिक व्यवस्था और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया था।







