\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Homeindiaभारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास-2026 उत्तराखंड और...

भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास-2026 उत्तराखंड और राजस्थान में शुरू

प्रकाशित: 15 Sep 2026, 11:08 PMअपडेट: 15 Sep 2026, 11:08 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
63 views

नयी दिल्ली, 15 सितम्बर (वार्ता) भारत और अमेरिका के सैनिकों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2026’ मंगलवार को उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ , इसमें दोनों देशों के 600-600 जवान में हिस्सा ले रहे हैं।

अभ्यास के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह उत्तराखंड के ‘औली फॉरेन ट्रेनिंग नोड’ में हुआ। समारोह में 14 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमरेश गुंजन और अमेरिकी सेना की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की पहली इन्फैंट्री ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने सैनिकों को संबोधित किया। इस अभ्यास का उद्देश्य पर्वतीय और अर्ध-पर्वतीय इलाकों में एकीकृत युद्ध टुकड़ियों के इस्तेमाल के लिए दोनों सेनाओं की संयुक्त सैन्य क्षमता बढ़ाना है।

इसमें पैदल सेना के अभियानों पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभ्यास से दोनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, काम करने के तरीकों के आदान-प्रदान और संयुक्त योजना तथा उसके क्रियान्वयन की क्षमता मजबूत होगी। अभ्यास में नई तकनीकों के इस्तेमाल पर भी जोर रहेगा। सैनिक निगरानी और टोह लेने के लिए ड्रोन और स्वचालित प्रणालियों का भी इस्तेमाल करेंगे। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

दोनों सेनाओं के विशेषज्ञ उभरती तकनीकों और कई क्षेत्रों में एक साथ होने वाले युद्ध से जुड़े विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं अलग-अलग इलाकों और परिस्थितियों में संयुक्त सैन्य अभियान चलाने की अपनी क्षमता बढ़ाने के साथ रणनीति, तकनीक और अन्य गतिविधियों की प्रक्रिया साझा करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां