श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ मार्ग स्थित ऑर्बिट रिजॉर्ट परिसर में संचालित क्लाक्र्स इन (Clarks Inn) होटल के बैंक्वेट हॉल में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। इस दौरान विधायक जयदीप बिहाणी ने होटल परिसर का निरीक्षण किया और होटल के संस्थापक ओम अरोड़ा, शरद अरोड़ा व शेखर अरोड़ा को आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल स्थापित करने पर बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान शरद अरोड़ा ने मीडिया को बताया कि संगीत संध्या आयोजित करने का उद्देश्य होटल के नियमित ग्राहकों को यहां उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी देना था। उन्होंने कहा कि होटल में वर्तमान में 29 कमरे हैं, जबकि भविष्य में 13 अतिरिक्त कमरों का निर्माण करने की योजना है।
होटल परिसर में हरियाली, स्वीमिंग पूल और पार्किंग सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां रेस्टोरेंट भी संचालित है, जहां ग्राहकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। होटल की आंतरिक सज्जा, रेस्टोरेंट की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर भी चर्चा रही।
क्लाक्र्स होटल शृंखला आतिथ्य क्षेत्र में अपनी पहचान रखती है। श्रीगंगानगर में स्थापित इस होटल के माध्यम से ग्राहकों को आवास, भोजन और आयोजन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। होटल में क्रॉकरी ही बता देती है कि होटल की सुविधाएं किस स्तर की हैं। भोजन की खाद्य सामग्री उच्च गुणवत्तापूर्ण होने, क्रॉकरी मनभावन और वहां उपलब्ध सेवाएं भी अपनी ओर आकर्षित करती है।



