\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Homeindiaलोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

प्रकाशित: 7 Aug 2026, 11:20 AMअपडेट: 7 Aug 2026, 11:20 AMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
61 views

नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने चढ़ावा चोरी तथा छात्रों पर पुलिस कार्रवाई मामले में गृहमंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग करते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने एक बार के स्थगन के बाद दोबारा 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की विपक्ष के सदस्य अपनी मांगों को लेकर पहले की तरह हंगामा और नारेबाजी करने लगे। हंगामा के बीच ही पीठासीन अधिकारी ने जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाए।
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विकास मंत्री जीतन राम मांझी ने सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (विकास संशोधन) विधेयक 2026 सदन में हंगामा के बीच सदन में विचार तथा पारित करने के लिए पेश किया, जिसे सदन में हंगामे की बीच ही बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया।
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि विपक्ष गृहमंत्री को सदन में आने की बात कर रहा है लेकिन यह सिर्फ सदन को बाधित करने का प्रयास है क्योंकि किसी मंत्री को इस तरह से सदन में आने की मांग नहीं की जा सकती।
पीठासीन अधिकारी ने फिर सदस्यों से शांत होने और अपने स्थान पर बैठने का आग्रह किया लेकिन सदस्यों ने उनके आग्रह को अनुसुना करते हुए हंगामा तेज कर दिया जिसके कारण उन्होंने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां