22 views
श्रीगंगानगर। भारत की पाकिस्तान से लगती सीमा के निकट स्थित श्रीगंगानगर जिले में वीपीएन के जरिये सैटेलाइट इंटरनेट सेवा देने का दावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक आदि पर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि तीन माह तक नि:शुल्क फास्ट सेवा उपलब्ध करवायी जायेगी। वहीं इंटरनेट व प्रौद्योगिकी के एक जानकार का कहना है कि 199 रुपये की मांग उपभोक्ताओं से किये जाने की जानकारी सामने आयी है। वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क अर्थात वीपीएन के जरिये किस सर्वर से आपका मोबाइल एड हो जायेगा, कोई नहीं बता सकता। प्रशासन स्तर पर इस बारे आज रविवार होने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि सीमावर्ती जिले में वीपीएन के जरिये सैटेलाइट इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाने की अनुमति किसी संस्था या व्यापारिक संस्थान को दी गयी है। हालांकि सीमावर्ती एरिया में सैटेलाइट फोन पर भी पाबंदी है। ध्यान रहे कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाने का कार्य विश्वसतर पर दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक द्वारा ही उपलब्ध करवाया जा रहा है और भारत में जियो तथा एयरटेल के साथ समझोता होने की जानकारी सामने आयी थी। लेकिन दोनों कंपनियों ने अभी कम से कम राजस्थान में मोबाइल सैटेलाइट इंटरनेट आरंभ नहीं की है।
📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।










