43 views
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के निकटवर्ती टाउन सादुलशहर में एक व्यक्ति घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे गया। यह वारदात दो दिन पहले हुई थी और उस दिन सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा था।
मिली जानकारी के अनुसार घर में कोई नहीं था, जिस समय वारदात हुई। 50 ग्राम सोने के जेवरात, चांदी, नकदी आदि चोरी हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनाक्रम सीसी कैमरे में कैद हो गया।


