\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
HomeSri Ganganagarमुकेश शाह पर सोशल मीडिया ट्रोलिंग, वार्ड 34 और 36 में भाजपा...

मुकेश शाह पर सोशल मीडिया ट्रोलिंग, वार्ड 34 और 36 में भाजपा हार के बाद चर्चा बढ़ी

प्रकाशित: 14 Sep 2026, 6:51 PMअपडेट: 14 Sep 2026, 6:51 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
156 views

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए मुकेश शाह, वार्ड 34 और 36 में भाजपा की हार के बाद बढ़ी चर्चा

श्रीगंगानगर। नगर परिषद चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद वार्ड नंबर 34 और 36 में भाजपा प्रत्याशियों की हार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन दोनों वार्डों में भाजपा को मिली हार के बाद कॉलोनाइजर मुकेश शाह भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए और उन्हें ट्रोल किया गया।

बताया जाता है कि वार्ड नंबर 34 में बबीता अरोड़ा और वार्ड नंबर 36 में महेश सारस्वत को भाजपा का टिकट दिलाने में मुकेश शाह की भूमिका रही थी। दोनों वार्डों का काफी हिस्सा रिद्धि-सिद्धि फर्स्ट और रिद्धि-सिद्धि सेकेंड कॉलोनी क्षेत्र में आता है। ऐसे में शाह ने इन दोनों वार्डों में प्रत्याशियों के पक्ष में अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा भी दांव पर लगाई थी।

चुनाव परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने शाह को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां कीं। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि “मुकेश शाह की राजनीति की भ्रूण हत्या हो गई।” इसके अलावा कुछ अन्य यूजर्स ने भी अपने-अपने अंदाज में टिप्पणियां कीं। हालांकि कुछ टिप्पणियां ऐसी थीं, जिन्हें सार्वजनिक रूप से लिखना उचित नहीं माना जा सकता।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में शाह

मुकेश शाह के लिए यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा था क्योंकि उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों की चर्चा लगातार होती रही है। ऐसे में नगर परिषद चुनाव में दो वार्डों के प्रत्याशियों को टिकट दिलाने और उनके पक्ष में राजनीतिक प्रभाव दिखाने को उनकी आगामी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा था।

हालांकि वार्ड 34 और 36 में भाजपा प्रत्याशियों की हार के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग को चुनावी परिणामों के राजनीतिक विश्लेषण के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां