\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Homeindiaआर्केस्ट्रा का डांस देख रही भीड़ को बस ने कुचला, पांच की...

आर्केस्ट्रा का डांस देख रही भीड़ को बस ने कुचला, पांच की मौत

प्रकाशित: 22 Aug 2026, 8:04 PMअपडेट: 22 Aug 2026, 8:04 PMपढ़ने का समय: 1 मिनट
शेयर करेंFacebookX
76 views

बेतिया। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा कई लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बनकटवा मध्य विद्यालय के समीप एक परिवार में आयोजित छठियार कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार की रात सडक़ किनारे आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी दौरान एक बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे मौजूद लोगों को कुचलते हुए निकल गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी, तथा कई लोग घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान छांगुर राम (70), बहादुर महतो (45), संजय कुमार (28) राकेश कुमार दूबे (35) और देवेन्द्र दूबे (35) के रूप में की गयी है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां