18 views
नयी दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने जैव संसाधनों के उपयोग से प्राप्त पहुंच एवं लाभ-साझाकरण राशि के तहत 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों की जैव विविधता परिषदों को 2.80 करोड़ रुपये जारी किये हैं।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह राशि फूलगोभी, मिर्च, भिंडी और टमाटर की विभिन्न संकर किस्मों से जुड़े जैव संसाधनों के उपयोग के लिए प्राप्त एबीएस राशि से जारी की गयी है।
एनबीए को इस मामले में 2.94 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।
📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।







