\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Homeindiaराहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज करने...

राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज करने पर निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना

प्रकाशित: 18 Sep 2026, 11:13 AMअपडेट: 18 Sep 2026, 11:13 AMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
62 views

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के चुनाव आयोग के निर्णय पर तीखे सवाल उठाते हुए तंज किया और कहा कि जब ‘पूरी की पूरी पार्टी’ चोरी हो सकती है तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं है।

श्री गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पहले शिवसेना, फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अब तृणमूल कांग्रेस में एक ही पैटर्न दिखाई देता है-भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं और फिर उसका चुनाव चिह्न छीन लिया जाता है। उन्होंने कहा, “वोट चोरी। सरकार चोरी। अब पार्टी चोरी-ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं।”

चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना बताते हुए श्री गांधी ने कहा कि इसके विपरीत आयोग उन ताकतों की मदद कर रहा है जो जनता के फैसले को ही पलट देती हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सुश्री ममता बनर्जी की नहीं बल्कि हर राजनीतिक दल और हर मतदाता की है जो स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव चाहता है। इससे पहले पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात इस प्रति की प्रक्रिया करते हुए आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को फ्रीज किया गया है।

ऐसा कर सुश्री बनर्जी के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले लोगों को उनसे विद्रोह करने और दल-बदल करने का रास्ता दिया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के हाथों की कठपुतली बनने का आरोप भी लगाया और कहा था कि लोकतंत्र को धीरे-धीरे कमजोर करने के लिए आयोग का इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने निर्वाचन आयोग के इस निर्णय की निंदा करते हुए सुश्री ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिह्न तत्काल बहाल करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां