62 views
वॉशिंगटन, 18 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च-स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशिकयान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची के वीज़ा को मंज़ूरी प्रदान की है। यह कदम 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर हमले किए जाने के छह महीने से ज़्यादा समय बाद उठाया गया है जिससे दोनों पक्षों के बीच युद्ध छिड़ गया था। हालांकि तब से बड़े स्तर की लड़ाई रुकी हुई है लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है;


