85 views
वाशिंगटन, 18 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी सांसदों और रक्षा अधिकारियों की चिंताओं के बावजूद कि यह सौदा चीन को बेहद संवेदनशील अमेरिकी सैन्य तकनीक तक पहुंच दे सकता है, ट्रम्प प्रशासन ने सऊदी अरब को 24.3 अरब डॉलर में 48 एफ-35 लड़ाकू विमान बेचे जाने के संभावित सौदे को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्तावित बिक्री से सऊदी अरब को 48 उन्नत स्टेल्थ लड़ाकू विमान मिलेंगे, जिससे उसका प्रस्तावित बेड़ा लगभग इजरायल के वर्तमान 50 एफ-35 विमानों के बराबर हो जायेगा।



