\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
HomeUSAडोनाल्ड ट्रंप ने युवाओं के लिए पेश की ट्रंप एकाउंट्स योजना, मिलेंगे...

डोनाल्ड ट्रंप ने युवाओं के लिए पेश की ट्रंप एकाउंट्स योजना, मिलेंगे स्पेसएक्स के शेयर

प्रकाशित: 20 Oct 2026, 6:12 PMअपडेट: 20 Oct 2026, 6:12 PMपढ़ने का समय: 3 मिनट
शेयर करेंFacebookX
91 views

वाशिंगटन। वर्ष 2016 का वक्त याद कीजिये, जब सभी सर्वे हिलेरी क्लिंटन को नया राष्ट्रपति बना रहे थे और जब चुनावों का नतीजा सामने आया तो दक्षिणपंथी नेता डोनाल्ड ट्रम्प विजयी होकर सामने आये। उस समय से कुछ मीडिया आउटलेट्स के साथ ट्रम्प के ज्यादा मजबूत रिश्ते नहीं रहे।
ठीक 10 सालों बाद मध्यावधि चुनावों में एक बार फिर से सभी सर्वे यह कह रहे हैं कि वामपंथी डेमोक्रेट्स, कांग्रेस के दोनों सदन सीनेट और हाउस में बहुमत प्राप्त कर रहे हैं लेकिन नतीजा चौंकाने वाला साबित हो सकता है। परिणाम उसी तरह के आ सकते हैं जिस तरह के 2016 के चुनावों में आये थे।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पता है कि अगर डाक मतपत्रों की गड़बड़ी को समाप्त कर दिया जाये, कैलीफोर्निया सहित कुछ अन्य प्रांत में रहने वाले अनाधिकृत अप्रवासियों को वापस भेज दिया जाये तो डेमोक्रेट्स को चुनाव जीतने में जोर आयेगा। इसके लिए उन्होंने बॉर्डर पर दीवार बनाकर अनाधिकृत प्रवासियों को उनके देश में वापिस भेजने के लिए अभियान चलाया। फर्जी वोटिंग की रोकथाम के लिए सेव अमेरिका नामक एक विधेयक सदन में पेश किया, लेकिन रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों ने ही इस विधेयक को पारित करवाने में रुचि नहीं ली जबकि दोनों ही सदन में 2024 के चुनावों में रिब्लिकन पार्टी को बहुमत मिल गया था।
खैर ट्रम्प ने अपने मतदाताओं को साथ जोड़े रखने के लिए लगातार जनसभाएं की हैं और 30 ट्रिलियन डॉलर के नये निवेश के लिए एमओयू किये हैं। कुछ एमओयू धरातल पर उतर आये हैं और इससे लाखों नये रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
ट्रम्प ने सभी युवाओं को पांच-पांच हजार डॉलर के चैक भी देने का वादा किया है, अगर रिपब्लिकन पुन: सत्ता में लौट आते हैं। राष्ट्रपति ने अब ट्रम्प एकाउंट्स नाम से नयी योजना युवाओं के लिए पेश की है। इसमें उन युवाओं को शेयर दिये जा रहे हैं जिनके पास पहले एकाउंट नहीं था और उन्होंने ट्रम्प एकाउंट्स के माध्यम से अपना डीमेट एकाउंट ओपन किया है। इस एकांउट में शेयर जायेंगे एलन मस्क की स्पेस एक्स के।
दुनिया के पहले खरबपति मस्क ने कई सौ डॉलर रिपब्लिकन उम्मीदवारों की मदद के लिए जारी किये हैं। इस तरह से ट्रम्प ने युवाओं पर फोक्स किया है और काले गोरे का भेदभाव नहीं करते हुए उन्होंने सभी युवाओं को स्पेस एक्स के शेयर देने का एलान किया है किंतु यह मदद मस्क की तरफ से ही होगी।
इस तरह से आगामी पांच नवंबर को होने वाले मतदान को अगर बारीकी से देखें तो ट्रम्प के उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए हैं और आगामी चुनावों का परिणाम जब आयेगा तो उस समय भी सर्वे पर सवाल उठना लाजिमी हो जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां