\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeCrimeअधिवक्ता राजेश ग्रेवाल पर जानलेवा हमले में पुलिस को बड़ी सफलता की...

अधिवक्ता राजेश ग्रेवाल पर जानलेवा हमले में पुलिस को बड़ी सफलता की चर्चा

प्रकाशित: 24 Aug 2026, 2:28 PMअपडेट: 24 Aug 2026, 2:28 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
47 views

श्रीगंगानगर। अधिवक्ता राजेश ग्रेवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, करीब तीन दिन पहले जवाहरनगर क्षेत्र में अधिवक्ता राजेश ग्रेवाल के कार्यालय के बाहर उन पर हमला किया गया था। हमले में उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। वे फिलहाल एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
सूत्रों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भागने लगे। इसी दौरान उनका एक साथी पीछे रह गया। बताया जा रहा है कि वह रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उससे पूछताछ में पुलिस को वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की जानकारी सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि अधिवक्ता राजेश ग्रेवाल पर हमला करने के लिए करीब 15 लाख रुपये की रकम तय की गई थी। सूत्रों का दावा है कि हमलावरों को हत्या करने के बजाय केवल घातक हमला करने के लिए भेजा गया था। हालांकि इस दावे की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी बताया जा रहा है कि बीकानेर जेल से कुछ दिन पहले जमानत पर बाहर आया एक युवक इस वारदात में शामिल हो सकता है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मामले में सीओ सिटी विष्णु खत्री से आधिकारिक जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल उनकी ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं जवाहरनगर थाना प्रभारी से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया। हमलावर पड़ोसी राज्य पंजाब के बताये जा रहे हैं।
पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही गिरफ्तारी, हमले की साजिश, कथित 15 लाख रुपये की रकम और आरोपियों की भूमिका से जुड़े तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां