\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeCrimeबीकानेर में दो सडक़ हादसे, युवक और शिक्षक की मौत

बीकानेर में दो सडक़ हादसे, युवक और शिक्षक की मौत

प्रकाशित: 31 Aug 2026, 12:19 PMअपडेट: 31 Aug 2026, 5:20 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
40 views

बीकानेर। जिले में हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसों में एक युवक और सरकारी शिक्षक की मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ और बज्जू थाना क्षेत्र में हुए हादसों के बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रविवार रात करीब 11 बजे जोधासर गांव के पास नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार संदीप पुत्र किशनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उसे श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रायसिंहनगर का रहने वाला था और वर्तमान में लखासर में रह रहा था।
हादसे की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा बज्जू थाना क्षेत्र में हुआ, जहां बाइक पर सवार दो लोग सडक़ हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जबकि बाइक सवार सरकारी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। बज्जू में प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया।
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। मृतक राजकीय स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। सूचना मिलने पर बज्जू थाने के एएसआई नेमाराम पीबीएम अस्पताल पहुंचे और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
बीकानेर जिले में लगातार हो रहे सडक़ हादसों में लोगों की जान जा रही है। दो अलग-अलग घटनाओं में युवक और शिक्षक की मौत ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां