17 views
पीलीबंगा। पीलीबंगा की धान मंडी में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात बदमाशों ने एक आढ़त व्यवसायी की गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखी करीब चार लाख रुपये की नगदी पार कर दी। वारदात बैंक के सामने दोपहर करीब 3:15 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार धान मंडी स्थित पृथ्वी राज सुभाष चंद्र फर्म के मालिक आढ़त व्यवसायी मदन जाखड़ किसी कार्य से पटियाला बैंक के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और अंदर रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
वारदात का पता चलने पर व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े गाड़ी का शीशा तोड़कर लाखों रुपये की नगदी चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।
पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर वारदात को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपितों तक पहुंचने के लिए आसपास के रास्तों तथा प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।






