\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeCrimeस्कूली छात्र की करंट लगने से मौत, विद्यालय संचालक पर मुकदमा

स्कूली छात्र की करंट लगने से मौत, विद्यालय संचालक पर मुकदमा

प्रकाशित: 11 Aug 2026, 3:08 PMअपडेट: 11 Aug 2026, 3:15 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
21 views

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक स्कूली छात्र की करंट लगने से मौत हो गयी। वह हादसे के समय पानी पीने के लिए गया था।
पुलिस के अनुसार 9 वर्षीय बालक दिवांश बाल भारती स्कूल में पढ़ाई कर रहा था और सोमवार को वह स्कूल समय के बाद खेलने के लिए गया था। खेल के दौरान प्यास लगी तो वह विद्यालय में ही लगे वाटर कूलर से पानी पी रहा था कि उसको करंट का झटका लगा। यह झटका इतना बड़ा था कि वह क्षण भर में ही अचेत होकर गिर गया था। जब उसको संभाला गया तो वह बेहोश था और उसको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गयी।

New Doc 08-11-2026 12.53 (1) (FIR COPY)

इस संबंध में दिवांश के पिता भूपेन्द्र मेहरा निवासी वार्ड नं. 23 सादुलशहर की रिपोर्ट के आधार पर स्कूल प्रबंधक सर्वजीत सिंह सरां तथा प्रबंध कमेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं घटना के बाद से ही नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ के नेतृत्व में सोमवार शाम से ही धरना दिया जा रहा है। आज प्रात: पुलिस और धरनार्थियों के बीच वार्ता हुई। इसमें तुरंत प्रभाव से मुकदमा दर्ज करने और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने आदि की मांग रखी गयी। पुलिस ने दोनों मांगों को स्वीकार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है और नामजद मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां