\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeCrimeचलती कार में लगी आग, समय रहते बाहर निकले सवार

चलती कार में लगी आग, समय रहते बाहर निकले सवार

प्रकाशित: 19 Aug 2026, 5:38 PMअपडेट: 24 Aug 2026, 10:36 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
26 views

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महाराणा प्रताप चौक के पास रिंग रोड पर मंगलवार रात एक चलती टाटा सफारी कार में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तत्काल सड़क किनारे रोक दिया, जिससे कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके कुछ ही देर में आग ने वाहन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। कार में सवार लोग किसी काम से जा रहे थे, तभी रिंग रोड से गुजरते समय इंजन से धुआं उठने लगा। चालक की सतर्कता से सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए। देखते ही देखते कार लपटों से घिर गई और धू-धूकर जलने लगी, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

घटना के दौरान आसपास मौजूद युवकों ने पास से रेत लाकर जलती कार पर डालना शुरू किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

पुलिस का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बारिश की वजह से इंजन की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां