\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeRajasthanउपखंड स्तरीय कार्यक्रम में उल्टा तिरंगा! उल्टे झंडे के साथ ली गई...

उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में उल्टा तिरंगा! उल्टे झंडे के साथ ली गई सलामी

प्रकाशित: 19 Aug 2026, 6:01 PMअपडेट: 19 Aug 2026, 7:05 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
35 views

झुंझुनूं (सुरेन्द्र सिंह )। झुंझुनू जिले के नवलगढ़ उपखण्ड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्यकार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है।
सूर्यमंडल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर उल्टा तिरंगा फहराकर झंडारोहण किया गया। कार्यक्रम में अनेक प्रबुद्धजन, अधिकारी एवं आमजन मौजूद थे।
सवाल उठ रहा है कि इतने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय ध्वज की सही स्थिति की जांच क्यों नहीं की गई? इतनी बड़ी चूक आखिर कैसे हुई?
क्या प्रशासन इस मामले की जांच करवाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगा? लोगों की नजर अब प्रशासन के अगले कदम पर है।
प्रशासन व विधायक के विरुद्ध दर्ज हुआ परिवाद : उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रध्वज को उल्टा फहराने को लेकर नवलगढ़ थाने में प्रशासन और विधायक के विरुद्ध परिवाद दर्ज करवाया गया है। परिवाद में शिकायत की है कि नवलगढ़ विधायक निवासी जाखल जिला झुन्झुनू ने जानबूझकर भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया है। आरोपी द्वारा किए गए कृत्य से क्षेत्र में वैमनस्यता फैलने व शांति भंग होने की आशंका है।
परिवाद में आगे लिखा है कि इस कृत्य से मेरी व आमजन की राष्ट्र के प्रति भावनाएं आहत हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां