\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeSri Ganganagarरायसिंहनगर : नामांकन शुरू होते ही तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, पहले दिन...

रायसिंहनगर : नामांकन शुरू होते ही तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, पहले दिन प्रत्याशियों में दिखा उत्साह

प्रकाशित: 27 Aug 2026, 11:51 AMअपडेट: 27 Aug 2026, 11:51 AMपढ़ने का समय: 6 मिनट
शेयर करेंFacebookX
36 views

रायसिंहनगर (सुखदीप सिंह)। नगरपालिका चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही तैयारियों के बीच अब चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की औपचारिक एंट्री शुरू हो गई है। नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू होते ही शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं। खबर लिखे जाने तक करीब 4 से 5 नामांकन फार्म जमा होने की जानकारी सामने आई, जिसके साथ ही नगरपालिका चुनाव का माहौल पूरी तरह बनने लगा है।
नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न वार्डों से चुनाव लडऩे के इच्छुक दावेदार सक्रिय नजर आए। राजनीतिक दलों से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की आवाजाही से चुनाव कार्यालय के आसपास भी हलचल दिखाई दी।
भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर चल रही कवायद के बीच अब संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आने लगे हैं। इससे कई वार्डों में राजनीतिक समीकरणों की तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी है। वहीं टिकट की दौड़ में शामिल दावेदार पार्टी के अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं और अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
नामांकन शुरू होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने वार्डों में जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें, मतदाताओं से संपर्क तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा का दौर आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है। चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या स्पष्ट होने के बाद वार्डवार मुकाबले की तस्वीर भी सामने आएगी।
नामांकन फार्म जमा होने के साथ ही रायसिंहनगर नगरपालिका चुनाव ने औपचारिक रूप से चुनावी रंग पकड़ लिया है। आगामी दिनों में नामांकन दाखिल करने की गतिविधियां बढऩे के साथ शहर की सियासत में भी हलचल तेज होने के आसार हैं। अब सभी की नजरें प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा घोषित किए जाने वाले प्रत्याशियों और विभिन्न वार्डों में बनने वाले चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं।

वार्ड नंबर 12 में सुमन स्वामी केो मिल रहा हर वर्ग का भरपूर समर्थन
भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी, पति राजकुमार स्वामी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को मिल रहा लाभ
रायसिंहनगर(सुखदीप सिंह)। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 12 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड से सुमन स्वामी भाजपा की टिकट पर चुनाव लडऩे के लिए अपनी दावेदारी जता रही हैं। चुनावी तैयारियों के बीच सुमन स्वामी को वार्डवासियों का भरपूर जनसमर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है। वार्ड के विभिन्न वर्गों के लोग उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत होती नजर आ रही है।
सुमन स्वामी की दावेदारी को उनके परिवार के पूर्व जनप्रतिनिधित्व से भी जोडक़र देखा जा रहा है। पिछले कार्यकाल में उनके पति राजकुमार स्वामी वार्ड नंबर 12 से पार्षद रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए नालियों एवं सडक़ों के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए थे। इन कार्यों को लेकर वार्डवासियों में बनी सकारात्मक छवि का लाभ अब सुमन स्वामी की चुनावी दावेदारी को मिलने की बात कही जा रही है।
वार्डवासियों का कहना है कि पूर्व पार्षद राजकुमार स्वामी के कार्यकाल में क्षेत्र में सडक़ एवं नाली निर्माण सहित विकास के कई कार्य हुए, जिनसे आमजन को सुविधाएं मिलीं। इसी वजह से सुमन स्वामी को भी वार्ड में लोगों का समर्थन मिल रहा है।
नगर पालिका चुनाव की घोषणा के साथ ही वार्ड नंबर 12 में भी संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सुमन स्वामी भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रही हैं और समर्थकों के साथ वार्ड में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद कर रही हैं। यदि पार्टी की ओर से उन्हें प्रत्याशी बनाया जाता है तो उनका मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। वार्ड में उनके समर्थक अभी से चुनावी माहौल बनाने में जुटे हुए हैं और घर-घर संपर्क के जरिए समर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

35 वार्ड,100 से ज्यादा दावेदार…कांग्रेस ने शुरू किया टिकट का महामंथन
रायसिंहनगर(सुखदीप सिंह)। नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से टिकट दावेदारों को लेकर रायशुमारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विधानसभा के लिए नियुक्त कॉर्डिनेटर नितिन व्यास तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला प्रभारी जिया उर रहमान विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान प्रत्येक वार्ड के कार्यकर्ताओं से अलग-अलग चर्चा कर संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया गया।
जिला प्रभारी जिया उर रहमान ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों में भारी उत्साह है। कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। विधानसभा कॉर्डिनेटर नितिन व्यास ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित, कर्मठ और जिताऊ कार्यकर्ताओं को टिकट देने में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की राय और जमीनी स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने बताया कि अब तक टिकट के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन की प्रक्रिया के लिए गुरुवार का दिन भी शेष है। इसके बाद टिकट वितरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
बैठक के दौरान राकेश ठोलिया ने अपने संबंध में फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके और उनके परिवार की ओर से कोई भी व्यक्ति नगर पालिका चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के 35 वार्डों में कांग्रेस के निशान पर चुनाव लडऩे वाले सभी प्रत्याशी ही उनका परिवार हैं।
बैठक में पूर्व विधायक सोनादेवी बावरी, पूर्व विधायक दौलतराज नायक, जिला उपाध्यक्ष जगतार समरा, उपप्रधान संतोष नायक, नगर मंडल अध्यक्ष श्यामलाल मुथा, दीपेश नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और टिकट के दावेदार मौजूद रहे। बैठक में वार्डवार राजनीतिक समीकरण, संभावित प्रत्याशियों की स्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी नगर पालिका चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां