श्रीगंगानगर। नगर परिषद चुनाव के लिए टिकट फाइनल होते ही सभापति पद के संभावित चेहरों को लेकर तस्वीर भी साफ होने लगी है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में कई ऐसे चेहरे सामने आए, जिन्हें सभापति पद की दौड़ में देखा जा रहा है। नामांकन केंद्र पर पूरे दिन प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ लगी रही।
भाजपा की ओर से संजय मूंदड़ा का नाम प्रमुखता से सामने आया है। माना जा रहा है कि मूंदड़ा सभापति पद को ध्यान में रखते हुए सक्रिय राजनीति में आए हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से शिव दयाल गुप्ता भी मैदान में उतर चुके हैं। यदि वे पार्षद का चुनाव जीतते हैं तो सभापति पद के लिए अपना दावा पेश कर सकते हैं।
शिव दयाल गुप्ता इससे पहले दी गंगानगर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब वे नगर परिषद की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मैदान में हैं। दूसरी ओर भाजपा में लक्की दावड़ा और डॉ. भरत मय्यर सहित कुछ अन्य नामों को भी संभावित दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।
कांग्रेस या भाजपा में से जिस पार्टी का बोर्ड बनता है, उसके बाद सभापति पद की तस्वीर और स्पष्ट होगी। दोनों दलों में पार्षदों के समर्थन और राजनीतिक समीकरणों के आधार पर अंतिम नाम तय होने की संभावना है। फिलहाल नामांकन के साथ ही श्रीगंगानगर नगर परिषद में सभापति पद की दौड़ ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है।
श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव में टिकट फाइनल होते ही सभापति पद की दावेदारी हुई तेज
39 views
📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES







