चीनी की मिठास फिर लौटी, श्रीगंगानगर में थोक भाव में गिरावट
श्रीगंगानगर। भारत सरकार द्वारा चीनी के आयात का निर्णय लेने के बाद स्थानीय बाजार में चीनी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। श्रीगंगानगर की थोक मंडी में चीनी के भाव अब 5,400 से 5,700 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच गए हैं।
आशीष ट्रेडिंग कंपनी के संचालक कालीचरण अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों की तुलना में चीनी के दामों में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि बाजार में आवक और आयात संबंधी निर्णय का असर कीमतों पर दिखाई देने लगा है।
जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर की होलसेल मार्केट में चीनी के भाव एक समय करीब 6,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। अब इनमें करीब 1,000 रुपये प्रति क्विंटल तक की कमी आई है और भाव 5,700 रुपये से भी नीचे चले गए हैं।
व्यापारियों का कहना है कि यदि बाजार में आपूर्ति बनी रहती है और आयात का असर आगे भी जारी रहता है तो चीनी की कीमतों में और स्थिरता आ सकती है। इससे त्योहारी सीजन में मिठाई कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
श्रीगंगानगर थोक मंडी में चीनी के भाव घटे, 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक की आई गिरावट
40 views
📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES







