\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomePunjabचंडीगढ़ में बारिश के बाद पर धंसी जमीन, प्रशासन की तैयारियों पर...

चंडीगढ़ में बारिश के बाद पर धंसी जमीन, प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल

प्रकाशित: 19 Aug 2026, 5:40 PMअपडेट: 19 Aug 2026, 5:42 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
38 views

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मंगलवार शाम हुई तेज बारिश के बाद जलभराव और सडक़ धंसने की समस्या ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेक्टर-28 और सेक्टर-26 की डिवाइडिंग रोड पर बारिश के बाद जमीन धंसने से सडक़ पर बड़ा गड्ढा हो गया। यह मार्ग शहर के प्रमुख और व्यस्त रास्तों में शामिल है, जहां अक्सर वीवीआईपी मूवमेंट भी रहती है।
पंचकूला की ओर से आने वाले लोग पीजीआई, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा सेक्टर-17 स्थित सचिवालय सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सडक़ के धंसने की घटना ने यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि मानसून सीजन से पहले चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जलभराव और बारिश से जुड़ी समस्याओं को लेकर कई बैठकें की गई थीं। इसके बावजूद तेज बारिश के बाद प्रमुख सडक़ों पर जलभराव और सडक़ धंसने की घटनाएं सामने आने से प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं।
कल की बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव देखने को मिला। कई वाहन पानी में फंसे नजर आए। सेक्टर-22 के मोबाइल मार्केट और आसपास के शोरूमों में भी बारिश का पानी भर गया। शहर की कई प्रमुख सडक़ें जलमग्न नजर आईं।
मौसम विभाग ने पहले ही आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी, जिसके बाद अब प्रशासन के सामने जलभराव से निपटने और सडक़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की चुनौती बढ़ गई है।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां