\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
Home Rajasthan एनएसयूआई ने ‘चढ़ावा चोरी’ के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर नाटक मंचन...

एनएसयूआई ने ‘चढ़ावा चोरी’ के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर नाटक मंचन किया

0
164
प्रकाशित: 2 Aug 2026, 9:15 AMअपडेट: 2 Aug 2026, 9:15 AMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
64 views

श्रीगंगानगर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस (एनएसयूआई), श्रीगंगानगर द्वारा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में करोड़ों रूपये के चढ़ावा चोरी तथा करोड़ों सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाने के विरोध में शनिवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट पर ‘चढ़ावा चोरी’ पर नाटक का मंचन किया गया। जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान के नेतृत्व में आयोजित इस नाटक में एक कार्यकर्ता भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी की भूमिका में नजर आया तथा उनके सामने प्रतीकात्मक रूप से दान पात्र भी रखा गया था। कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें चंदा दिया गया। चंदा एकत्रित करने के बाद पुजारी बना कार्यकर्ता वहां से भागने लगा, जिस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया तथा ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के जमकर नारे लगाकर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया। इस नाटक में अयोध्या के राम जन्म भूमि मंदिर से चढ़ावा चोरी को बखूबी दिखाया गया। जिला कलेक्ट्रेट से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों एवं आमजन ने चढ़ावा चोरी की घटना को दुखद बताते हुए रोष व्यक्त किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान ने कहा कि राम मंदिर में भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों ने चढ़ावा चोरी कर देश के करोड़ों धर्मप्रेमी जनता की आस्था को ठेस पहुंचाई है। ये महापाप है तथा इससे पूरे देश की जनता में भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। भाजपा भगवान श्रीराम के नाम पर वोट मांगती है, अब उसी ने श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी कर देशवासियों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र है तथा आमजन श्रद्धापूर्वक बढ़-चढकऱ दान देता है। ऐसी घटनाएं निदंनीय है तथा इससे भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि पूरे देश-विदेश में धुमिल हुई है। नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने पद से त्याग-पत्र देना चाहिए तथा चढ़ावा चोरी व उनके शासनकाल में हुए कुकृत्यों के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान ने कहा कि आगामी दिनों में शहर के मुख्य-मुख्य स्थलों पर ‘चढ़ावा चोरी’ पर नाटक मंचन कर भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कारगुजारियों को उजागर किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!
SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां