गोलूवाला (बलविन्द्र खरोलिया)। कस्बे की श्रीकृष्ण गौशाला में बड़ा हादसा हो गया है। गौवंश को चारे में दी गई खल खाने से फूड पॉइजनिंग होने के कारण 14 गौवंश की मौत हो गई, जबकि 17 गौवंश का इलाज जारी है। हादसे के बाद कस्बे के गौसेवकों में शोक की लहर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम गौशाला में रोजाना की तरह गौवंश को चारा दिया गया था। चारे के साथ बाजार से लाई गई नई खल भी मिलाकर डाली गई थी। सुबह करीब 5 बजे जब चौकीदार ने बाड़े की तरफ से गौवंश के जोर-जोर से कराहने की आवाज सुनी तो वह दौडक़र बाड़े में पहुंचा। अंदर देखा तो 4 से 5 गौवंश मृत पड़े थे और कई अन्य गौवंश जमीन पर तड़प रहे थे। चौकीदार ने तुरंत गौशाला प्रबंधन को सूचना दी।सूचना मिलते ही गौशाला प्रबंधन ने स्थानीय पशु चिकित्सालय को सूचना दी। मौके पर पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. शैलेंद्र कुलडिय़ा अपनी टीम के साथ पहुंचे और तुरंत बीमार गौवंश का उपचार शुरू किया। स्थिति गंभीर देखकर हनुमानगढ़ से भी विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद स्वरूप भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
फिलहाल चिकित्सकों की टीम द्वारा मृत गौवंश का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। साथ ही जिस खल को चारे में मिलाया गया था, उसका सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है, लेकिन असली कारण सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
गोलूवाला की श्रीकृष्ण गौशाला में फूड पॉयजनिंग से 14 गौवंश की मौत,17 का ईलाज जारी
38 views
📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।








