श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव के लिए पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल करने का उत्साह दिखाई नहीं दिया। दूसरे दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व है, उसका अवकाश रहेगा।
गुरुवार को वार्ड नं. 50 से नामांकन पत्र दाखिल किया गया। पूरे दिन सिर्फ एक ही फार्म जमा हुआ। अब शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। सूरतगढ़ में सात प्रत्याशियों ने 10 नामांकन पत्र दाखिल कर जता दिया कि वहां पर किस प्रकार का माहौल रहने वाला है। सूरतगढ़ नगरपालिका के लिए 9 सितंबर को मतदान होना है। शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल होंगे तो रविवार का फिर से अवकाश रहेगा और इस तरह से सोमवार को अन्तिम दिन होगा नामांकन पत्र दाखिल करने का और उस दिन काफी भीड़ रहने की संभावना है।
श्रीगंगानगर में पहले दिन सिर्फ एक नामांकन पत्र दाखिल
40 views
📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES







