द सांध्यदीप नेटवर्क, ब्यावर(दिलीप सिंह)। गुरूवार को सदर पुलिस थाना क्षेत्र के लूलवा घाटे में अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीङ जमा हो गई। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिये राजकीय अमृतकौर अस्पताल के चीर घर में रखवाया गया है। ग्रामीण परिवेश की प्रतीत हो रही मृत्तका ने गहरे नीले रंग का सलवार सूट ओर हाथों में कंगन व घङी पहन रखी है। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का बारीकी से अवलोकन कर मौके से जरूरी सबूत जुटाये है। सदर पुलिस ने जिले के सभी 15 थानों के अलावा पङौसी जिले के थानों में भी वायरलेस संदेश प्रसारित कर थाने में दर्ज महिला गुमशुदगी की पङताल कर मृतका की पहचान करने की अपील की है। अजमेर से एफएसएल टीम को भी मौका निरीक्षण के लिये सूचित किया गया है।






