\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeWorldनेपाल में भीषण बाढ़ से 469 लोगों की मौत, 2,381 लोग लापता

नेपाल में भीषण बाढ़ से 469 लोगों की मौत, 2,381 लोग लापता

प्रकाशित: 28 Aug 2026, 11:58 AMअपडेट: 28 Aug 2026, 11:59 AMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
82 views

काठमांडू। नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी भोटेकोशी बाढ़ के बाद मृतकों की संख्या बढक़र 469 हो गई है। नेपाल पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह 7 बजे तक आठ जिलों से 469 शव बरामद किए जा चुके हैं। चितवन में सबसे अधिक 178 और नवलपरासी पूर्व में 110 लोगों की मौत की सूचना है।
बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। नेपाल पुलिस के ताजा आंकड़ों के अनुसार 2,381 लोग अभी तक लापता या संपर्क से बाहर हैं। इनमें 644 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा विदेशों से नेपाल घूमने आए 127 नेपाली नागरिकों के भी संपर्क में नहीं होने की जानकारी दी गई है।
लापता विदेशी नागरिकों में 178 भारतीय शामिल हैं। इसके अलावा 65 अमेरिकी, 53 यूक्रेनी, 51 मलेशियाई, 35 ऑस्ट्रेलियाई, 33 ब्रिटिश और 25 कनाडाई नागरिक भी लापता बताए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार लापता लोगों के आंकड़े अभी सत्यापन और खोज अभियान के साथ बदल सकते हैं।
बाढ़ ने नेपाल के रासुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, चितवन और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी और त्रिशूली नदी तंत्र में पानी और मलबे के तेज बहाव ने मकानों, पुलों, सडक़ों तथा अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
नेपाल पुलिस के अनुसार अब तक 1,545 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। राहत और बचाव कार्यों में नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र पुलिस बल के हजारों जवानों के साथ हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं। प्रभावित इलाकों में भोजन, पानी और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है।
इस बीच अधिकारियों ने एक और संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। रासुवागढ़ी के ऊपर ल्हेन्दे नदी में मलबे के कारण पानी जमा होने से एक झील जैसी स्थिति बन गई है। यदि यह प्राकृतिक अवरोध टूटता है तो नीचे के इलाकों में फिर से तेज बाढ़ आ सकती है। प्रशासन ने ल्हेन्दे, भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां