\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeSri Ganganagarश्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव में पिछले चुनावों जैसा उत्साह नहीं

श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव में पिछले चुनावों जैसा उत्साह नहीं

प्रकाशित: 28 Aug 2026, 12:08 PMअपडेट: 28 Aug 2026, 12:08 PMपढ़ने का समय: 3 मिनट
शेयर करेंFacebookX
61 views

श्रीगंगानगर। नगर परिषद चुनाव को लेकर इस बार शहर में पिछले चुनावों जैसा उत्साह नजर नहीं आ रहा है। पिछले करीब 15 वर्षों के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो सभापति पद के दावेदारों के नाम काफी पहले सामने आ जाते थे, लेकिन इस बार अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। कई नाम चर्चाओं में हैं, लेकिन किसी प्रमुख दावेदार ने अब तक नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सोमवार तक चुनावी तस्वीर कुछ हद तक साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि अभी यह भी पूरे विश्वास के साथ नहीं कहा जा सकता कि सोमवार को सभी प्रमुख चेहरे सामने आ जाएंगे। करीब 17 साल पहले नगर परिषद सभापति पद के लिए जगदीश जांदू ने चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के कश्मीरीलाल जसूजा को सीधे मुकाबले में हराकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सभापति पद हासिल किया था।
इसके बाद अशोक चांडक के अनुज अजय चांडक का नाम सभापति पद के लिए प्रमुखता से सामने आया था। उन्होंने 50 वार्ड पार्षदों में से 49 के वोट हासिल कर अपनी मजबूत स्थिति साबित की थी। वर्ष 2019 के नगर निकाय चुनाव में करुणा चांडक को मैदान में उतारा गया और उन्होंने भी बेहद करीबी मुकाबले में जीत हासिल की थी।
इस बार चांडक परिवार चुनावी मैदान में सीधे तौर पर नहीं उतर रहा है, हालांकि परिवार की ओर से अपने समर्थकों को समर्थन दिए जाने की बात कही जा रही है। चांडक परिवार जैसा कोई प्रमुख चेहरा अभी तक सामने नहीं आने के कारण भी चुनावी माहौल में वह गर्माहट नजर नहीं आ रही, जो पिछले चुनावों में देखने को मिलती थी। कई संभावित दावेदार भी प्रमुख राजनीतिक दलों की रणनीति और टिकट वितरण का इंतजार कर रहे हैं।
नामांकन के आंकड़े भी फिलहाल कम उत्साह की तस्वीर पेश कर रहे हैं। नगर परिषद श्रीगंगानगर के लिए पहले दिन मात्र एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ, जबकि सूरतगढ़ नगरपालिका में 10 आवेदन पत्र जमा हुए। हनुमानगढ़ जिले में पहले दिन 114 नामांकन पत्र दाखिल होने की जानकारी है, जबकि सरकारी प्रवक्ता के अनुसार श्रीगंगानगर जिले में कुल 49 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि कई संभावित प्रत्याशी पहले सभापति पद के प्रमुख चेहरे का इंतजार कर रहे हैं और उसके बाद अपना राजनीतिक दांव चलना चाहते हैं। भाजपा, कांग्रेस, बसपा, माकपा सहित विभिन्न दलों के टिकटों को लेकर भी कई लोग स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। अब सोमवार को जब सभापति पद के प्रमुख दावेदार नामांकन दाखिल करेंगे, तब श्रीगंगानगर के चुनावी माहौल में रंग चढऩे की संभावना है।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां