\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
HomeSri Ganganagarश्रीगंगानगर का एनएच-62 मार्केट बना तेजी से उभरता व्यावसायिक और खान-पान का...

श्रीगंगानगर का एनएच-62 मार्केट बना तेजी से उभरता व्यावसायिक और खान-पान का केंद्र

प्रकाशित: 17 Sep 2026, 3:17 PMअपडेट: 17 Sep 2026, 3:17 PMपढ़ने का समय: 5 मिनट
शेयर करेंFacebookX
148 views

श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ मार्ग पर स्थित एनएच-62 मार्केट इन दिनों श्रीगंगानगर के तेजी से विकसित होते प्रमुख व्यावसायिक स्थलों में अपनी पहचान बना रही है। यहां सिर्फ खरीदारी और खान-पान की सुविधाएं ही नहीं बढ़ रही हैं, बल्कि मनोरंजन और अन्य गतिविधियों के कारण भी यह मार्केट लोगों के बीच चर्चा में है। मार्केट की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां अनेक पंजाबी गानों की रिकॉर्डिंग भी हो चुकी है। समय के साथ एनएच-62 मार्केट का स्वरूप भी लगातार विस्तार ले रहा है और आसपास के क्षेत्र में नई गतिविधियां जुड़ती जा रही हैं। हवेली रेस्टोरेंट आउलेट्स इसके पास ही स्थित है।

दक्षिण भारतीय स्वाद के साथ पंजाबी तडक़े का अनोखा मेल

एनएच-62 मार्केट की खान-पान की दुनिया में सागर रत्ना रेस्टोरेंट अपनी अलग पहचान रखता है। दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए मशहूर सागर रत्ना में दक्षिण भारत के पारंपरिक स्वाद के साथ पंजाबी तडक़े का मेल भी देखने को मिलता है। यही संयोजन यहां के भोजन को अन्य स्थानों से अलग अनुभव देता है।

श्रीगंगानगर में दक्षिण भारतीय भोजन पसंद करने वाले लोगों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। आम तौर पर ऐसे रेस्टोरेंट में डोसा और इडली सबसे ज्यादा लोकप्रिय व्यंजन होते हैं। हालांकि, सागर रत्ना में इन पारंपरिक व्यंजनों के अलावा भी भोजन की कई वैरायटियां उपलब्ध हैं। अलग-अलग स्वाद और व्यंजनों के विकल्प इसे परिवार और दोस्तों के साथ भोजन करने वालों के लिए एक आकर्षक स्थान बनाते हैं।

एक ही जगह पर अलग-अलग स्वाद

सागर रत्ना की खासियत दक्षिण भारतीय भोजन तक सीमित नहीं है। यहां भोजन में पंजाबी अंदाज का तडक़ा भी दिखाई देता है। दक्षिण भारतीय मसालों और पारंपरिक व्यंजनों के साथ पंजाबी स्वाद का यह मेल उन लोगों को पसंद आ सकता है जो एक ही स्थान पर अलग-अलग तरह के भोजन का आनंद लेना चाहते हैं।

यही वजह है कि एनएच-62 स्थित इस रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों के लिए केवल डोसा और इडली तक सीमित विकल्प नहीं हैं। भोजन की अलग-अलग वैरायटी लोगों को अपनी पसंद के अनुसार व्यंजन चुनने का अवसर देती है। खासकर ऐसे परिवारों के लिए यह सुविधा उपयोगी हो सकती है, जिनमें अलग-अलग लोगों की भोजन संबंधी पसंद अलग होती है।

स्वाद के साथ सेवा पर भी जोर

किसी भी रेस्टोरेंट के लिए भोजन का स्वाद जितना महत्वपूर्ण होता है, उतनी ही महत्वपूर्ण ग्राहकों को मिलने वाली सेवा भी होती है। सागर रत्ना में स्टाफ की सेवाओं को भी इसकी विशेषताओं में शामिल किया जाता है। ग्राहकों के साथ व्यवहार, समय पर सेवा और भोजन परोसने का तरीका पूरे अनुभव को बेहतर बनाने में भूमिका निभाता है।

रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों के अनुसार, ग्राहकों को बेहतर भोजन के साथ अच्छा आतिथ्य उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि यहां आने वाले ग्राहकों में दोबारा आने वालों की संख्या भी देखने को मिलती है।

एनएच-62 मार्केट का बदलता स्वरूप

सूरतगढ़ रोड पर लगातार बढ़ती गतिविधियों के बीच एनएच-62 मार्केट का स्वरूप भी बदल रहा है। पहले जहां यह क्षेत्र मुख्य रूप से आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों के लिए जाना जाता था, वहीं अब यहां खान-पान, मनोरंजन और रियल एस्टेट से जुड़ी गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं।

मार्केट में पंजाबी गानों की रिकॉर्डिंग होने से इसकी पहचान का एक नया पहलू सामने आया है। स्थानीय स्तर पर इस तरह की गतिविधियां किसी स्थान को सिर्फ बाजार तक सीमित नहीं रहने देतीं, बल्कि उसे लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बना सकती हैं।

रविशंकर गुप्ता की भूमिका

एनएच-62 क्षेत्र में विकसित हो रही इन गतिविधियों के संदर्भ में संस्थापक रविशंकर गुप्ता का नाम आता है। श्री गुप्ता श्रीनाथ इंक्लेव के संस्थापक हैं और अब पदमपुर मार्ग पर स्थित जगन्नाथ टाउनशिप के विकास से जुड़े हुए हैं।

जगन्नाथ को बड़े स्तर पर विकसित की जा रही कॉलोनी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। परियोजना से जुड़े लोगों के अनुसार, इसका फ्रंट करीब एक किलोमीटर बताया जा रहा है। इसी वजह से इसे एक किमी फ्रंट वाली कॉलोनी के रूप में भी प्रचारित हो रही है।

विशाल फ्रंट और टाउनशिप की अवधारणा

जगन्नाथ टाउनशिप को बड़े आकार और व्यापक विकास योजना के साथ विकसित किए जाने की बात कही जा रही है। इसमें तीन विशाल प्रवेश द्वार, 80/40 फीट चौड़ी सडक़ें, आवासीय क्षेत्र तथा अन्य सुविधाओं को विकसित करने की योजना बताई गई है। परियोजना के विस्तार के साथ यहां भविष्य में कई तरह की सुविधाएं और व्यावसायिक गतिविधियां जुडऩे की संभावना जताई जा रही है।

परियोजना से जुड़े लोगों का कहना है कि जगन्नाथ को सामान्य कॉलोनी के बजाय एक व्यवस्थित टाउनशिप के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

एनएच-62 क्षेत्र में बढ़ती संभावनाएं

सागर रत्ना, गोल्ड सिनेमा (मल्टीप्लैक्स) और विराट रूप हो रही श्रीनाथ आवासीय परियोजना इस पूरे क्षेत्र में बढ़ती व्यावसायिक और रियल एस्टेट गतिविधियों की तस्वीर पेश करती हैं। एक तरफ खान-पान और मनोरंजन के नए विकल्प लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ श्रीनाथ टाउनशिप का विस्तार भी हो रहा है।

ऐसे में सूरतगढ़ रोड का एनएच-62 मार्केट आने वाले समय में श्रीगंगानगर के विकास के महत्वपूर्ण हिस्सों में शामिल हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां