\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
HomeOpnionअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मुम्बई में एस जयशंकर से मिलेंगे, नहीं...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मुम्बई में एस जयशंकर से मिलेंगे, नहीं जाएंगे नई दिल्ली

प्रकाशित: 17 Oct 2026, 8:12 PMअपडेट: 17 Oct 2026, 8:13 PMपढ़ने का समय: 4 मिनट
शेयर करेंFacebookX
129 views

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो नई दिल्ली नहीं आ रहे हैं। अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा करने वाले रूबियो ने नई दिल्ली नहीं अपितु भारत सरकार के अधिकारियों से मुम्बई में मुलाकात करने का निर्णय लिया है। भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट कर कहा है कि एस जयशंकर मुम्बई में मुलाकात कर सकते हैं।
दो सालों के भीतर अमेरिकी विदेश मंत्री की यह चौथी यात्रा है और छ: माह के भीतर वे दूसरी बार भारत आ रहे हैं। इसको भी भारत सरकार अपनी उपलब्धि के तौर पर प्रचारित करने की कोशिश कर रही थी किंतु मार्को रूबियो ने नई दिल्ली न जाने का कार्यक्रम बनाकर मोदी गर्वनमेंट को जोर का झटका धीरे से दिया है।
पिछली बार 23 मई 2026 को भारत यात्रा पर आये थे और उन्होंने कोलकाता से अपनी यात्रा आरंभ की थी। फिर वे दिल्ली आये और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। वे आगरा और जयपुर भी सत्पनीक यात्रा पर गये और आखिर में क्वाड सम्मेलन में भाग लेकर स्वदेश लौट गये थे।
विदेश मंत्री रूबियो की यात्रा पर चर्चा क्यों हो रही है?
जो जानकारी अमेरिकी मीडिया जगत से बाहर आयी है, उसके अनुसार रूबियो की सलाह पर ही डोनाल्ड ट्रम्प ने क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लिया और आखिर में शिखर सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया था। अब रूबियो नई दिल्ली नहीं जाकर मोदी से मुलाकात नहीं कर रहे हैं, यह भी आर्थिक जगत को एक बड़ा संदेश है। दिल्ली के बजाय वे जामनगर जायेंगे और वहां पर भारत के प्रमुख उद्योगपति तथा अनेक मीडिया हाउसेज के शेयर होल्डर्स मुकेश अम्बानी से मुलाकात करने वाले हैं। ध्यान रहे कि हाल ही में खरबपति एलन मस्क ने ट्वीट कर अम्बानी को ‘प्रधानमंत्री अम्बानी’ के रूप में संबोधित कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था और अब अम्बानी से मुलाकात करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री ने रिजर्व डे रखा है।
जी-20 से पहले यात्रा महत्वपूर्ण
इस साल का शिखर सम्मेलन अमेरिका में हो रहा है और यह दिसंबर माह की 15 तारीख से आरंभ हो रहा है। इससे पहले अचानक ही मार्को रूबियो भारत का कार्यक्रम बनाते हैं और नई दिल्ली जाकर पीएम से मुलाकात नहीं करते और विदेश मंत्री एस जयशंकर के माध्यम से अपना संदेश सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

फ्रांस में भारी विरोध, महंगाई और बेरोजगारी मुद्दा

पेरिस में शनिवार को एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये। कुछ समय पहले भी शनिवार-रविवार को वीकेण्ड पर युवा घरों पर आराम करने के स्थान पर महंगाई को लेकर आंदोलन करते थे और येलो जैकेट पहनकर वे आंदोलन कर रहे थे। आज भी उसी तरह का माहौल देखने को मिला, हालांकि प्रदर्शनकारी विशेष वेशभूषा में नहीं थे। युवा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। इमैनुएल मैक्रां, जो राष्ट्रपति हैं, ने कहा है कि तोडफ़ोड़ और लूटपाट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

पश्चिम बंगाल में भगदड़, 17 की मौत
भारत के कोलकाता शहर में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने पर 17 लोगों की मौत होने की खबर है। न्यूज एजेंसी ने इस संबंध में रात 1 बजे विस्तार से जानकारी नहीं दी थी कि आखिर भगदड़ के कारण क्या थे? ध्यान रहे कि इस समय अश्विन नवरात्रि चल रही है और शनिवार को 7वां नवरात्रि था। सोमवार को दुर्गा अष्टमी-नवमी तथा मंगलवार को विजयदशमी उत्सव मनाया जायेगा।

दीपिके को जमानत मिली
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपिके को जमानत मिल गयी है और वे शनिवार शाम को रिहा कर दिये गये। उनको गत दिवस उस समय हिरासत में ले लिया गया था जब वे कनॉट पैलेस के पास लहरा दो तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए जा रहे थे।

आरपीएस खत्री के स्थान पर आईपीएस आ रहे हैं!
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी विष्णु खत्री को हटाकर संदेश दिया था कि उक्त अधिकारी के बदमाशों के साथ संबंध हैं। श्रीगंगानगर सीओ सिटी खत्री को एपीओ कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि सीएम तक फीडबैक स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा पहुंचाया गया था और इसके उपरांत सीएम ने आदेश जारी किये। वहीं अब यह जानकारी सामने आ रही है कि खत्री के स्थान पर एक जूनियर आईपीएस को सीओ सिटी की जिम्मेदारी दी जा रही है। खत्री से पहले भी आईपीएस अधिकारी नियुक्त थे। उनको पदोन्नत कर एसपी बनाया गया था। फिलहाल वे हनुमानगढ़ पुलिस की कमान संभाले हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां