\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeCrimeमारपीट कर हत्या के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, जमीन विवाद से जुड़ा...

मारपीट कर हत्या के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, जमीन विवाद से जुड़ा मामला

प्रकाशित: 20 Aug 2026, 3:18 PMअपडेट: 20 Aug 2026, 3:18 PMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
23 views

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित पिता-पुत्र हैं। दोनों की पहचान 62 वर्षीय मदनलाल और उसके 33 वर्षीय पुत्र लोकेन्द्र, निवासी वार्ड नंबर 08, जोड़किया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को मनीष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अगस्त की रात करीब 9 बजे उसके पिता रामकुमार खेत गए थे। वहां लोकेन्द्र, मदनलाल, धर्मवीर, अंगदपाल और 3-4 अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में गंभीर चोट लगने के कारण रामकुमार की मौत हो गई।

रिपोर्ट के आधार पर हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में मुकदमा संख्या 566/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 307 और 189(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाएं जुटाकर मामले में कथित रूप से शामिल मदनलाल और लोकेन्द्र को पकड़ा तथा पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपित एक ही परिवार से संबंधित बताए गए हैं तथा जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश होने की बात सामने आई है। पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ माह पहले मामले में गिरफ्तार आरोपित लोकेन्द्र के खिलाफ परिवादी पक्ष के विरुद्ध मारपीट आदि का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां