84 views
श्रीगंगानगर में वार्ड आरक्षण की लॉटरी पूरी, चुनावी समीकरण बनने लगे
श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव के कुल 65 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी पूरी हो गई है। सभापति पद सामान्य वर्ग के लिए है। जानिए किस वर्ग को कौन सा वार्ड मिला।
श्रीगंगानगर। नगर परिषद चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण वर्ग निर्धारित करने की प्रक्रिया के तहत वार्डवार लॉटरी निकाली गई। नगर परिषद के कुल 65 वार्डों में से 40 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। इनमें 13 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए भी 13 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भी लॉटरी के माध्यम से आरक्षण तय किया गया।
RELATED ARTICLES


