\n \n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n\n
Tuesday, September 15, 2026
HomeRajasthanश्रीगंगानगर में वार्ड आरक्षण की लॉटरी पूरी, चुनावी समीकरण बनने लगे

श्रीगंगानगर में वार्ड आरक्षण की लॉटरी पूरी, चुनावी समीकरण बनने लगे

श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव के कुल 65 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी पूरी हो गई है। सभापति पद सामान्य वर्ग के लिए है। जानिए किस वर्ग को कौन सा वार्ड मिला।

प्रकाशित: 17 Aug 2026, 10:45 AMअपडेट: 17 Aug 2026, 10:45 AMपढ़ने का समय: 2 मिनट
शेयर करेंFacebookX
47 views

श्रीगंगानगर। नगर परिषद चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण वर्ग निर्धारित करने की प्रक्रिया के तहत वार्डवार लॉटरी निकाली गई। नगर परिषद के कुल 65 वार्डों में से 40 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। इनमें 13 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए भी 13 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भी लॉटरी के माध्यम से आरक्षण तय किया गया।
अनारक्षित वार्डों में 5, 6, 8, 13, 14, 21, 22, 23, 25, 26, 29, 36, 40, 41, 43, 44, 46, 48, 54, 55 और 65 नंबर वार्ड शामिल हैं। महिला वर्ग के लिए वार्ड संख्या 2, 7, 16, 18, 19, 20, 27, 34, 37, 38, 39, 47 और 57 आरक्षित किए गए हैं।
ओबीसी महिला वर्ग के लिए वार्ड संख्या 4, 32, 42 और 64 आरक्षित हुए हैं। वहीं ओबीसी पुरुष वर्ग के लिए वार्ड संख्या 1, 3, 9, 10, 15, 24, 28, 30 और 35 आरक्षित हैं।
अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 12, 17, 33, 49, 50, 51 और 60 आरक्षित किए गए हैं। एससी महिला वर्ग के लिए 11, 56, 59 और 62 नंबर वार्ड आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 63 आरक्षित किया गया है।
सांध्यदीप ने सभी वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया को विस्तार से कवर किया है। वार्डों के संबंध में प्रकाशित की जा रही जानकारी में पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी किसी संभावित त्रुटि की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना को ही अधिकृत माना जाए।
सभापति पद का आरक्षण पहले ही तय हो चुका है और यह पद सामान्य वर्ग के लिए आया है। अब वार्ड आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के साथ ही नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। संभावित उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों के आरक्षण के अनुसार चुनावी गणित बैठाने और आगे की रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। कई दावेदारों के समीकरण बदल गए हैं, जबकि नए चेहरों के लिए भी चुनावी मैदान खुल गया है।

📧 Sandhyadeep Newsletter
नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
Subscribe करने के बाद confirmation email आएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

SANDHYADEEP

मुख्य श्रेणियां